Shamli News: सेवा सप्ताह का चिकित्सा शिविर के साथ समापन, 2100 पौधारोपण का लिया संकल्प

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सेवा सप्ताह का समापन रविवार को चिकित्सा शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम के साथ हुआ। शामली नगर में चिकित्सा शिविर का उद्घाटन हरीश कौशिक ने किया। कार्यक्रम में 2100 पौधों का रोपण और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

सेवा सप्ताह का चिकित्सा शिविर के साथ समापन, 2100 पौधारोपण का लिया संकल्प

Shamli News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा 6 जुलाई से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह का रविवार को चिकित्सा शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। शामली नगर की अटल विहार कॉलोनी में आयोजित चिकित्सा शिविर का उद्घाटन प्रांत बालोपासना प्रमुख हरीश कौशिक ने किया। उन्होने कहा कि बजरंग दल समय-समय पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच पहुंचकर जनकल्याण के कार्य करता है। संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा, सुरक्षा और संस्कार की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर शामली जिले में कार्यकर्ताओं द्वारा 2100 पौधों का रोपण किया जा रहा है।

साथ ही विभिन्न स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसी क्रम में कैराना में भी चिकित्सा शिविर लगाया गया। कार्यक्रम के संयोजक जिला सत्संग प्रमुख रवि कुमार रहे।इस दौरान जिला संगठन मंत्री शुभम, शाली राणा, हिमांशु शर्मा, राहुल, निखिल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli News: सेवा सप्ताह का चिकित्सा शिविर के साथ समापन, 2100 पौधारोपण का लिया संकल्प