Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsUttar Pradesh Women Teachers Union Delegation Meets Education Officer to Address Issues
महिला शिक्षकों की समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात

महिला शिक्षकों की समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात

संक्षेप:

Shamli News - उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की एक टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने महिला शिक्षकों की समस्याओं जैसे सुरक्षित कार्य वातावरण, पृथक शौचालय, और वेतन विसंगतियों पर चर्चा की। संघ की अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षिकाओं को बिना बाधा काम करने का अधिकार है, और अधिकारी ने समस्याओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

Nov 13, 2025 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ब्लॉक कैराना की एक प्रतिनिधिमंडल टीम ने ब्लॉक अध्यक्ष अलका बंसल, महामंत्री प्रिया शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी कैराना सुशील कुमार से मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों ने महिला शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और मांगों को विस्तार से खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में महिला शिक्षकों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक कार्य वातावरण, पृथक शौचालय एवं रेस्ट रूम जैसी बुनियादी सुविधाए, अवकाश स्वीकृति में सरलता, और तैनाती में सहूलियत जैसी व्यवस्थाऐ सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके अलावा, संघ ने वेतन विसंगतियों, सर्विस बुक रखरखाव, और प्रशासनिक कार्यों में आ रही कठिनाइयों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संघ की अध्यक्षा अलका बंसल ने कहा कि महिला शिक्षकों को विद्यालयों में बिना किसी बाधा के कार्य करने का अधिकार है, और संघ का उद्देश्य उनके हितों की रक्षा करना है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि प्रस्तुत समस्याओं पर शीघ्र ही सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार ने आश्वासन दिया कि महिला शिक्षकों की समस्याओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी बिंदुओं पर आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएँगे, ताकि ब्लॉक कैराना की महिला शिक्षिकाऐ बिना किसी व्यवधान के शिक्षण कार्य कर सकें।