जलालाबाद के नशीले पदार्थों के तस्कर नौशाद की 40 लाख की सम्पत्ति होगी सीज

जलालाबाद के नशीले पदार्थों के तस्कर नौशाद की 40 लाख की सम्पत्ति होगी सीज

संक्षेप:

Shamli News - उत्तर प्रदेश पुलिस नशा मुक्ति अभियान के तहत जलालाबाद के नौशाद की करीब 40 लाख रुपये की सम्पत्ति को जब्त करने की तैयारी कर रही है। नौशाद को जून 2025 में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत संपत्ति का आकलन किया गया और उसे फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Dec 10, 2025 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

नशा मुक्ति अभियान मे जुटी उत्तर प्रदेश पुलिस मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप मे गिरफ्तार जलालाबाद के नौशाद की करीब 40 लाख की सम्पत्ति को कब्जे मे लेने की तैयारी कर रही है । इसके लिए टीम गठित की गई है। अवैध मादक पदाथों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों की एनडीपीएस एक्ट थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद के प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ राजस्थान व मध्य प्रदेश से डोडा मंगवाकर सस्ते दामों में बेचने के लिए जा रहे अन्तर्राजीय तस्कर जलालाबाद निवासी नौशाद पुत्र जरीफ अहमद निवासी एएनटीएफ, यूनिट आगरा द्वारा जून 2025 मे गिरफतार किया गया था । जिस पर थाना रसूलपुर मे मुकदमा दर्ज है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उक्त प्रकरण मे एनडीपीएस एक्ट के तहत 9 दिसम्बर 2025 को सक्षम प्राधिकारी द्वारा संपत्ति का आंकलन किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख लगाई गई। इस पर नौशाद 40 लाख की सम्पत्ति को फ्रीज करने के आर्डर जारी किये गये। इसके लिए सीओ एएनटी एफ आपरेशनल यनिट के सीओ उमेश पंवार के नेतृत्व मे चार सदस्य टीम का गठन किया गया है जो उक्त कार्यवाही को अंजाम देगी। एसपी का कहना है कि संपत्ति का आ उक्त मामले मे स्थानीय पुलिस ऐसी किसी प्रकार की जानकारी से इंकार कर रही है ।