Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsUttar Pradesh Lekhpal Union Protests for Pending Demands
विभिन्न मांगों को लेकर ऊन तहसील में लेखपालों का धरना

विभिन्न मांगों को लेकर ऊन तहसील में लेखपालों का धरना

संक्षेप: Shamli News - उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा तहसील ऊन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने 10 बजे से 2 बजे तक सरकारी कार्यों का बहिष्कार किया और मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। लेखपालों ने वेतनमान, पदों के सृजन और सेवा नियमावली में संशोधन की मांग की है।

Sun, 16 Nov 2025 12:01 AMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

चौसाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा तहसील ऊन ने शनिवार को अपनी लम्बित मांगों को लेकर तेज नाराज़गी जताई। संघ के आह्वान पर लेखपाल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील परिसर में एकत्र हुए और सरकारी कार्यों का बहिष्कार कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र तहसील समाधान दिवस में सीडीओ को ऊन तहसील परिसर में सौंपा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र के सभी लेखपाल कार्य बहिष्कार कर ऊन तहसील में एकत्रित हुए और धरना दिया। सीडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में लेखपालों का कहना है कि बीते नौ वर्षों से लगातार उठाए जा रहे मुद्दों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे संवर्ग में गहरा असंतोष है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेखपालों के प्रारम्भिक वेतनमान को तकनीकी संवर्ग के अनुरूप लेवल-5 करने, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पदों के सृजन, सेवा नियमावली में संशोधन और विभागीय परीक्षा के माध्यम से पदोन्नति का व्यापक अवसर उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके अलावा वर्ष 1994 से पूर्व और बाद में नियुक्त लेखपालों में एसीपी विसंगति को खत्म करने आदि मांगे शामिल है। लेखपालों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र निर्णय न हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।इस दौरान नागंेन्द्र शर्मा,अजीत सिंह,लोकेश सैनी,अशोक कुमार,शैलैन्द्र सिंह,सत्यवीर सिंह,रोकी बावरा,नितिन कुमार, सहित अन्य मौजूद रहे।