ग्राम्य विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि चुनाव के नामांकन में हंगामा

Jan 20, 2026 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक लिमिटेड में मंगलवार को शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शामली विकास बैंक में केवल एक नामांकन हुआ, जबकि अन्य प्रत्याशियों ने हंगामा किया। आरोप है कि चुनाव अधिकारी ने केवल एक प्रत्याशी का नामांकन स्वीकार किया और अन्य को नजरअंदाज किया, जिससे प्रत्याशियों में आक्रोश फैल गया।

ग्राम्य विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि चुनाव के नामांकन में हंगामा

उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक लिमिटेड में शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शामली विकास बैंक शाखा के लिए विकास खंड कार्यालय पर आयोजित नामांकन के दौरान एक ही नामांकन दाखिल किया जबकि अन्य प्रत्याशियों नामांकन दाखिल न होने पर हंगामा एवं प्रदर्शन किया। उन्होंने रिर्टर्निंग आफिसर केवल एक नामांकन दाखिल कर गायब होने का आरोप लगाया। त्याशियों का आरोप है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक था, लेकिन चुनाव अधिकारी नत्थुराम की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सबसे पहले गजेंद्र की ओर से नामांकन दाखिल किया गया।

इसके बाद शेखर, राम, ईश्वर सिंह, कंवरपाल, विनोद, श्रीपाल करोड़ी, रामकुमार सिलावर, प्रधान बॉबी तथा सचिन पहुंचे वहां चुनाव अधिकारी नहीं मिले। काफी इंतजार के बाद भी जब वह नहीं आए तो उन्होंने हंगामा कर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी ने सत्ता पक्ष के केवल एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया और इसके बाद कार्यालय से चले गए। उम्मीदवारों ने बताया कि वे दोपहर 12 बजे से चुनाव अधिकारी की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन न तो उनका फोन उठाया गया और न ही अन्य प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा किए गए। इससे प्रत्याशियों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने विकास खंड कार्यालय परिसर में हंगामा करते हुए निष्पक्ष चुनाव की मांग की। एआरकॉपरेटिव का कहना ने बताया कि शामली में एक आवेदन आया, जबकि झिंझाना में चार उम्मीदवारों ने आवेदन किया। वह हंगामे के बारे में कुछ नहीं कह सकते। 21 तारीख में नामांकन पत्रों की जांच 22 को नामवापसी और 27 तारीख में सुबह आब् बजे से मतदाता और शाम चार बजे के बाद मतगणना होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsUttar Pradesh Gram Vikas Bank Election Allegations of Irregularities as Only One Nomination Filed
;;
;