Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsUttar Pradesh Day 2026 Celebrated with Grandeur in Shamli - Development Initiatives Highlighted
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने योगी और मोदी का अहम रोल

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने योगी और मोदी का अहम रोल

संक्षेप:

Shamli News - उत्तर प्रदेश दिवस-2026 शनिवार को शामली में भव्यता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रदेश के विकास में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का अहम योगदान बताया गया।

Jan 24, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

शामली। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 शनिवार को जनपद शामली में भव्यता के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत रही। जिला प्रशासन द्वारा शहर के दिल्ली रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। वहीं लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र और चाबियां वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक, एमएलसी विरेन्द्र सिंह, थानाभवन विधायक अशरफ अली, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल ने किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में एनआरएलएम योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को 1 करोड़ 69 लाख 97 हजार रुपये का डेमो चेक दिया गया। कृषि विभाग द्वारा 24 लाख रुपये के अनुदान पर दो लाभार्थियों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए। प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अहम रोल रहा है। 2017 के बाद प्रदेश में सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया गया कि जिले में 15,882 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, 653 किसानों को फसल बीमा योजना, 1.01 करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। चार लाख से ज्यादा को गोल्डन कार्ड हो चुके वितरित आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 4,16,821 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी किए गए। जननी सुरक्षा योजना से 13,281 महिलाएं लाभान्वित हुईं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 82,004 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। 2,15,357 परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 1,219 आवास, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना में 334 आवास बनाए गए। इसके अलावा शिक्षा, कृषि, उद्योग, चिकित्सा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी हुईं। कार्यक्रम में डीएम अरविन्द कुमार चौहान, एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, एडीएम सत्येन्द्र सिंह, एएसपी सुमित शुक्ला, पीडी प्रेमचंद मौजूद रहे।