Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsUttar Pradesh Board Exams Strict Measures Against Cheating with External Supervisors and Magistrates
यूपी बोर्ड परीक्षाकेंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्थायी मजिस्ट्रेट होंगे तैनात

यूपी बोर्ड परीक्षाकेंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्थायी मजिस्ट्रेट होंगे तैनात

संक्षेप:

Shamli News - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। नकल रोकने के लिए प्रत्येक परीक्षाकेंद्र पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्थायी मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। 31 परीक्षाकेंद्रों पर 23,135 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

Jan 12, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी 18 फरवरी से होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पूरी तरहे नकेल कसने के लिए हर परीक्षाकेंद्र पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्थायी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जायेंगे। परीक्षाओं सही एवं नकल विहीन संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी। जिले के 31 परीक्षाकेंद्रों पर 1400 से अधिक कक्ष निरीक्षक में तैनात किए जायेंगे। इनमें लगभग आधे कक्ष निरीक्षकों की पूर्ति बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों से की जायेगी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए 31 विद्यालयों को परीक्षाकेंद्र बनाया गया है। इन परीक्षाकेंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटर के 23,135 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 12382 और इंटर के 10853 परीक्षार्थी शामिल है। परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षाकेंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जायेंगे। इसके साथ ही परीक्षाकेंद्रों पर स्थायी मजिस्ट्रेट तैनात किए जायेंगे। जिविनि ऐश्वर्या लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जायेगी। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग से गत वर्ष की भांति शिक्षकों की डयूटी लगाई जायेगी।