अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल, रेफर
Shamli News - शामली के दो युवक अपनी बहन को होली की कोथली देकर लौटते समय हरियाणा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तामशाबाद टोल प्लाजा के निकट हुआ। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बहन को होली की कोथली देकर वापस लौट रहे शामली निवासी दो युवक हरियाणा में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। सोमवार को शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी मयंक अपने साथी के साथ बाइक से पानीपत में बहन को होली की कोथली देकर लौट रहे थे। बताया गया कि सनौली थाना क्षेत्र में तामशाबाद टोल प्लाजा के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर नेशनल हाईवे एंबुलेंस ने घायलों को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



