नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार
Shamli News - थानाभवन क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा 26 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। आरोपी नीरज और अनिकेत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थानाभवन क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में थानाभवन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गत तीन दिन पूर्व 26 फरवरी को पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना थानाभवन पर नामजद तहरीर देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। मामले में रविवार को थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस टीम हेड कांस्टेबल नितेन्द्र राठी,हेड कांस्टेबल शाहनवाज,कांस्टेबल आकाश जैनर कर साथ कार्रवाई करते हुए मामले मे दो आरोपियों नीरज पुत्र रमेश निवासी ग्राम चंदेनामाल, थानाभवन व अनिकेत उर्फ अंकुश पुत्र सुशील निवासी ग्राम लुण्डी, रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



