Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsTruck Overturns Near Vijay Chowk While Rescuing Car Driver Causes Major Traffic Jam
कार चालक को बचाने के प्रयास में ट्रक असंतुलित होकर पलटा, एक घायल

कार चालक को बचाने के प्रयास में ट्रक असंतुलित होकर पलटा, एक घायल

संक्षेप:

Shamli News - देर रात विजय चौक के निकट एक कार चालक को बचाने के प्रयास में ट्रक पलट गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ट्रक के पलटने से सड़क पर जाम लग गया, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया।

Nov 12, 2025 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

देर रात्रि शहर के विजय चौक के निकट एक कार चालक को बचाने के प्रयास में ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादस में कार चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी शामली भर्ती कराया गया। वही रात्रि में आवागमन बंद होने के कारण भीषण जाम लग गया, जिसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटाया गया। मंगलवार देर रात्रि जनपद मुजफ्फरनगर के मुकंदपुर निवासी अमित पुत्र उदयवीर अपनी कार में सवार होकर करनाल की ओर से आ रहा था। बताया जाता है कि जब वह शहर के विजय चौक पर पहुंचा तो इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक चालक की लाईट तेज होने के कारण उसको रास्ता दिखाई नही दिया और अचानक ट्रक के सामने आ गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिस कारण ट्रक चालक का संतुलन बिगड गया और ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मारी तो ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में कार चालक भी चोटिल हो गया। हादसे की सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को शामली सीएचसी मे भर्ती कराया गया, जहां उसको उपचार देने के बाद छुटटी दे दी गई है। वही सडक हादसे के बाद सडक पर पलटे ट्रक के कारण यातायात बाधित हो गई और सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। जिसके बाद ट्रेफिक पुलिस ने भारी मशक्कत कर रूट डायवर्जन किया और वाहनों को शहर के बीच से निकाला गया। बाद में जेसीबी मशीन बुलाकर रात्रि में ही ट्रक हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।