Shamli News: पुलिस लाइन और थानों में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: शामली में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिसकर्मियों ने महापुरुषों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने उनके जीवन और आदर्शों को याद किया और जनसेवा तथा राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

Shamli News: पुलिस लाइन और थानों में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि

Shamli News: शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और जिले के सभी थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन में एसपी एनपी सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। पुलिस कार्यालय में एएसपी सुमित शुक्ला ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं कैराना थाने में क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार और थानाभवन में क्षेत्राधिकारी शिव कुमार चौहान के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। जिले के अन्य थानों में भी थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रमों में पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने, जनसेवा तथा कानून-व्यवस्था के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: पुलिस लाइन और थानों में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि