Shamli News: वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत वीवी पीजी कॉलेज में लगाए गए पौधे

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: रविवार को वीवी पीजी कालेज में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। महाविद्यालय के सचिव दीपक जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों ने परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत वीवी पीजी कॉलेज में लगाए गए पौधे

Shamli News: रविवार को शहर के वीवी पीजी कालेज में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रो. नीना छोकरा, डॉ. भूपेन्द्र कुमार, डॉ. प्रताप कुमार, जयविन्द्र तोमर, जीएन यादव, डॉ. बबली रानी, डॉ. छवि, नारायण सिंह, निर्भय कुमार सिंह, डॉ. मुकेश कन्नोजिया, कुणाल सिंह, अर्शी खान, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. अनुप्रिता, नवनीत गर्ग आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli News: वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत वीवी पीजी कॉलेज में लगाए गए पौधे