Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsTraining Workshop on Balanced Use of Chemical Fertilizers and Soil Health Improvement in Shamli
किसानों को नैनो उर्वरक के फायदें बनाए

किसानों को नैनो उर्वरक के फायदें बनाए

संक्षेप:

Shamli News - शामली में कृषि विभाग और इफको द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार ने जैविक खेती और रासायनिक उर्वरकों की सब्सिडी के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को उर्वरकों के असंतुलित उपयोग के दुष्प्रभावों और मिट्टी की गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूक किया।

Jan 28, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

कृषि में रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग और मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जनपद शामली में कृषि विभाग एवं इफको सहकारी उर्वरक प्रदायकर्ता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने उपस्थित कर्मचारियों को जैविक खेती के महत्व और रासायनिक उर्वरकों पर दी जा रही सब्सिडी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धान्य फसलों में जहां एक एकड़ के लिए दो से तीन बोरी उर्वरक पर्याप्त होती है, वहीं किसान चार से पांच बोरी यूरिया प्रति एकड़ का उपयोग कर रहे हैं। इससे मिट्टी की अम्लीयता बढ़ रही है और कार्बनिक तत्वों की कमी हो रही है, जिसका सीधा असर फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन पर पड़ता है।

जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने पीएम प्रणाम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उर्वरकों का असंतुलित उपयोग भूमि की उर्वरता को धीरे-धीरे नष्ट कर रहा है, जिसे समय रहते नियंत्रित करना आवश्यक है। इफको के उप क्षेत्र प्रबंधक विवेक सिंह ने नैनो उर्वरकों से संबंधित तकनीकी जानकारी साझा की। उन्होंने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक और नैनो कॉपर के लाभ बताये। इस अवसर पर इफको की ओर से एसएफए शिवम कुमार एवं कपिल कुमार ने भी प्रशिक्षण में सहभागिता की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;