Shamli News: बिजली का करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: थानाभवन के सोंता रसूलपुर गांव में एक युवक, राशिद, की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। राशिद अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जो चार बच्चों और पत्नी को पीछे छोड़ गया। उसकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है और आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।

Shamli News: बिजली का करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Shamli News: थानाभवन। क्षेत्र के सोंता रसूलपुर गांव में बुधवार रात्रि बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 35 वर्षीय राशिद पुत्र गफ्फार बुधवार देर रात घर में रखे पंखे को हाथ से घुमा रहा था। इसी दौरान अचानक पंखे में करंट दौड़ गया और राशिद उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा।घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि राशिद एक गरीब मजदूर था और ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी सहित चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। राशिद की मौत के बाद परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।