
शामली : करंट लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत, मचा कोहराम
Shamli News - झिंझाना के गांव टपराना में सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर चालक सहदेव की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत उतार रहा था, तभी ट्रैक्टर की ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।...
झिंझाना। क्षेत्र के गांव टपराना में सोमवार तड़के दर्दनाक हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। गांव जमालपुर निवासी 40 वर्षीय सहदेव ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत उतार रहा था। इसी दौरान 11 हजारी लाइन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर के अगले हिस्से में आग भी लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि सहदेव सोमवार अल सुबह करीब तीन बजे अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव टपराना में हाशिम के मकान पर रेत उतार रहा था। जैसे ही उसने ट्रॉली को जैक द्वारा ऊपर उठाया तो वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।

करंट दौड़ते ही ट्रैक्टर में तेज धमाका हुआ और चालक सहदेव उसकी चपेट में आ गया तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर के अगले हिस्से में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव टपराना के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लाइन की ऊंचाई कम होने की शिकायत कई बार की जा चुकी थी, लेकिन लापरवाही के कारण उसे ठीक नहीं किया गया। यदि समय रहते बिजली विभाग ने ध्यान दिया होता, तो यह हादसा टल सकता था। इधर अचानक हुई मौत के घर कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दिव्यांग पत्नी सहित चार पुत्रियों को रोता छोड़ गया है। सहदेव के भाई रामपाल ने पुलिस को तहरीर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


