रोटावेटर में आने से मासूम की दर्दनाक मौत

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

बाबरी के रघुनाथपुर गांव में एक चार साल के बच्चे प्रिंस की ट्रैक्टर और रोटावेटर के बीच गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बच्चे का दादा रोटावेटर से घास निकालने लगे और इसी बीच ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हो गया। परिजनों और गांव वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रोटावेटर में आने से मासूम की दर्दनाक मौत

बाबरी(शामली)। बाबरी के रघुनाथपुर गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की जुताई करते समय चार साल के मासूम की ट्रैक्टर और रोटावेटर के बीच में गिरने से मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। गांव रघुनाथपुर निवासी सतेंद्र का चार वर्षीय बेटा प्रिंस और छह वर्षीय बेटा कार्तिक गुरुवार सुबह अपने दादा बाबूराम के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत पर गए थे। परिजनों ने बताया कि बाग में जुताई करते समय रोटावेटर में घास फंस गई। बाबूराम ट्रैक्टर बंद कर रोटावेटर से घास निकालने लगे।

इस बीच ट्रैक्टर पर बैठे बड़े पोते कार्तिक ने ट्रैक्टर की चाबी घुमा दी। इससे ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और गियर में होने से तेज झटका लगते ही आग बढ़ गया। झटका लगने से कार्तिक बाहर की तरफ और छोटा पोता प्रिंस ट्रैक्टर और रोटावेटर के बीच गिर गया। मासूम प्रिंस की रोटावेटर में फंसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाबूराम के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने जैसे तैसे प्रिंस के शव को रोटावेटर से निकाला। कुछ ही देर गांव से काफी संख्या में ग्रामीण और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।