Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsTraffic Safety Campaign Awareness on Helmet and Seat Belt Compliance
सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत 20 वाहनों के चालान

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत 20 वाहनों के चालान

संक्षेप:

Shamli News - सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और गति सीमा का पालन करने की अपील की गई। एसआई प्रमोद कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जन जागरूकता जरूरी है। पुलिस ने 20 वाहन चालकों के चालान किए।

Jan 12, 2026 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा प्रभावी रूप से यातायात संकेतों का सम्मान करने की अपील की गई। एस आई प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन नागरिकों को सख्ती से करना चाहिए। हेलमेट पहनना सीट बेल्ट लगाना यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। इस दौरान नगर के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित शामली बस स्टैंड पर पुलिस ने अनियमित बरतने वाले वाहन चालकों के लगभग 20 वाहन चालकों के चालान किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। इस अवसर पर एसआई प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान के तहत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यातायात प्रहरी नियुक्त किए गए। पुलिस प्रशासन ने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं सड़क सुरक्षा अभियान के प्रयासों से सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और आम नागरिकों की सहभागिता से दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।