
यातायात माह के समापन पर बाबरी थाने के एक दरोगा व मुख्य आरक्षी सम्मानित
Shamli News - यातायात माह के समापन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें थाना बाबरी के सब इंस्पेक्टर सुनील वर्मा और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार को उनके अनुशासन और मेहनत के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। कप्तान एन पी सिंह ने उनकी सराहना की और कहा कि उनका योगदान सड़क सुरक्षा में महत्वपूर्ण है।
यातायात माह के सफल समापन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना बाबरी में तैनात सब इंस्पेक्टर तथा एक हेड कांस्टेबल को उनकी लगन, ईमानदारी और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रविवार को शामली कप्तान एन पी सिंह द्वारा यातायात माह समापन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे शामली जिले में चल रहे यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कर करने, मेहनत, लगन करने वाले कर्मिहो को सम्मानित किया गया। समारोह में शामली कप्तान नरेन्द प्रताप सिंह ने कहा किथाना बाबरी से तैनात उप निरीक्षक सुनील वर्मा व मुख्य आरक्षी राजीव कुमार इन दोनों कर्मियों ने यातायात माह के दौरान अनुशासन, जागरूकता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष भूमिका निभाई।
उन्होंने न केवल क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की, बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति प्रेरित भी किया। उनकी मेहनत और समर्पण से सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने में अहम मदद मिली।इस उत्कृष्ट कार्य हेतु कप्तान शामली द्वारा दोनों कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ पुलिसकर्मी समाज के लिए उदाहरण हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सुरक्षित यातायात के संकल्प के साथ यातायात माह का समापन किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




