
भैयादूज पर्व को लेकर बढी वाहनों की संख्या, शहरभर में जाम
Shamli News - शामली में भैयादूज पर्व के कारण मुख्य मार्गों पर जाम लगा रहा। वाहन चालकों को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ा। बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के कारण जाम की समस्या बढ़ गई। यातायात पुलिस ने...
शामली। भैयादूज पर्व को लेकर शहर के मुख्य मार्गो पर जाम लगा रहा। जाम लगने से शहर में चंद मिनटों का सफर वाहन चालकों को घंटों में तय करना पडा। भैया दूज पर्व पर भीड़ को लेकर रोडवेज बसों के भी फेरे बढ़ा दिए गए है। जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिसकर्मियों की डयूटी भी लगाई गई थी, जो दिनभर पसीने बहाते नजर आये। भैयादूज पर्व गुरूवार को बनाया जायेगा, लेकिन इससे पूर्व भाई-बहनों के घर के पहुंचने का सिलसिला एक दिन पहले ही शुरू हो गया था। जिससे बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।
शहर के रोड़वेज बस स्टेंड पर यात्रियो की भीड को देखते हुए बसे सडक पर खडी रही, जिससे जाम लगा रहा। वही कुछ लोग अपने निजी वाहनों से अपनी बहनों के घर पहुंचे। जिसको लेकर भी शहर में वाहनों का प्रवेश बढ़ गया था, जिसका खामियाजा यह रहा कि दिनभर जाम लगा रहा। जाम शहर के दिल्ली रोड़, मेरठ-करनाल मार्ग, बुढाना रोड, रेलपार बाईपास, गुरूद्वारा तिराहा, धीमानपुरा, भिक्की मोड, शिव चोक, वर्मा मार्किट रोड, फव्वारा चौक आदि स्थानों पर वाहनों का जाम रहने से भारी परेशानियों का सामना करना पडा। शहर के लोगों को बाजार जाने के लिए भी गली मौहल्लों और कालोनियों के रास्तों का सहारा लेना पड़ा। वही वाहन चालकों को मिनटों का सफर घंटों में तय करने को मजबूर होना पड़ा। जाम का दूसरा मुख्य कारण शहर के धीमानपुरा फाटक व बुढ़ाना फाटक के बार बार बंद होना भी माना जा रहा है। त्यौहारी सीजन में दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ गई है। वही मालगाडी वाहनों को भी निकालना पड रहा है। ऐसे में बार बार फाटक बंद होने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




