Shamli News: कृषि फार्म से ट्रैक्टर चोरी, पूर्व नौकर पर जताया शक; पुलिस से कार्रवाई की मांग
Shamli News: कांधला के गांव गुज्जरपुर में कृषि फार्म से ट्रैक्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। किसान प्रेमेन्द्र ने पूर्व नौकर अमित पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। ट्रैक्टर खेत में सुरक्षित था, लेकिन सुबह गायब मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर में कृषि फार्म से ट्रैक्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने अपने पूर्व नौकर पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर निवासी प्रेमेन्द्र ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका ट्रैक्टर गांव स्थित कृषि फार्म में खड़ा हुआ था। सोमवार देर रात तक ट्रैक्टर फार्म पर सुरक्षित खड़ा था, लेकिन मंगलवार सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो ट्रैक्टर वहां से गायब मिला। काफी तलाश करने के बाद भी ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं लग सका।पीड़ित
किसान ने अपनी तहरीर में बताया कि उसे अपने पूर्व नौकर अमित निवासी गांव खानपुर, थाना तीतरो, जनपद सहारनपुर पर ट्रैक्टर चोरी करने का शक है। किसान का कहना है कि अमित पहले उसके यहां काम करता था और उसे फार्म तथा ट्रैक्टर की पूरी जानकारी थी। इसी आधार पर उसने पुलिस से संदिग्ध के खिलाफ जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


