कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराया ट्रैक्टर, चालक घायल

Mar 06, 2026 01:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - थानाभवन में खयावड़ी बाईपास पर घने कोहरे के कारण एक ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया। चालक नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराया ट्रैक्टर, चालक घायल

थानाभवन। क्षेत्र के खयावड़ी बाईपास पर सुबह घने कोहरे के कारण एक ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जनपद बागपत निवासी नसीम ट्रैक्टर से ईंट लेने ननौता जा रहा था। जैसे ही वह थानाभवन के खयावड़ी बाईपास पर पहुंचा, तभी घने कोहरे के कारण सड़क पर बने डिवाइडर से ट्रैक्टर टकरा गया। हादसे में चालक नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर एक राहगीर ने तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल कर दी।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस के चालक सोनू और ईएमटी दीपक सैनी ने घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में भर्ती कराया। वहीं चिकित्सकों ने नसीम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।