सड़क हादसे में चचेरे भाइयों समेत तीन घायल, एक गंभीर

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

कैराना में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कादिर और नदीम के साथ दूसरी बाइक सवार आशु शामिल हैं। एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि अन्य को उपचार दिया गया। यह हादसा पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के पास हुआ था।

सड़क हादसे में चचेरे भाइयों समेत तीन घायल, एक गंभीर

कैराना। दो बाइकों की भिड़ंत में चचेरे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बुधवार की प्रातः करीब नौ बजे गांव मंडावर निवासी कादिर अपने चचेरे भाई नदीम के साथ बाइक द्वारा जनपद बागपत के गांव कुरड़ी में रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी रॉन्ग साइड से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कादिर, नदीम और दूसरी बाइक सवार गांव बरनावी निवासी आशु घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते आशु को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि कादिर और नदीम को उपचार दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।