दुकान का शटर उखाड़कर चोरी का प्रयास
कैराना के सर्राफा बाजार में एक कॉस्मेटिक की दुकान पर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। दुकान के अंदर तोड़फोड़ की आवाज सुनकर व्यापारी जाग गए, जिससे चोर भाग निकले। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

कैराना। नगर के सर्राफा बाजार में चोरों ने एक कॉस्मेटिक की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी का प्रयास किया। दुकान के अंदर तोड़फोड़ की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए, जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नगर के सर्राफा बाजार में रात्रि में एक पुरुष और एक महिला सर्राफा बाजार में घूमते दिखाई दिए। दोनों ने पहले कई दुकानों के शटर और लॉक चेक किए। इसके बाद मोहल्ला बिसातियान निवासी मोहम्मद फरहान की दुकान पर साइड के दोनों गुप्ती लॉक लगे होने के बावजूद चोरों ने शटर उखाड़ दिया। इसके बाद पुरुष चोर दुकान के अंदर घुस गया, जबकि नकाबपोश महिला चोर बाहर बैग लेकर निगरानी करती रही।
दुकान के अंदर घुसने के बाद चोर ने गल्ला तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान गल्ला तोड़ने की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी जाग गए और शोर मचा दिया। लोगों के जागने पर दोनों चोर मौके से फरार हो गए। दुकानदार मोहम्मद फरहान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


