33 केवी लाइन से वायर चोरी, मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - कांधला के इस्सोपुर टील विद्युत उपकेंद्र से 1990 मीटर डाग वायर चोरी हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मामला दर्ज कर लिया गया है। विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। चोरी से विद्युत व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है।

33 केवी लाइन से वायर चोरी, मुकदमा दर्ज

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी लाइन का करीब 1990 मीटर डाग वायर अज्ञात चोर काटकर ले गए। घटना के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में डायल 112 पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। इस्सोपुरटिल के उपकेंद्र प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि 24 मई की शाम करीब चार बजे संविदा कर्मी लाइनमैन सचिन और रोहित को सूचना मिली थी कि कांधला नाला पटरी के पास से गुजर रही 33 केवी लाइन का तार चोरी हो गया है।

सूचना पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों सचिन व यशवीर ने जांच की तो करीब 1990 मीटर डाग वायर गायब मिला। घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने कंप्लेंट नंबर 2136 दर्ज कर मौके का निरीक्षण किया, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। उपकेंद्र प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि मामले से वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीओ को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।इस बड़ी चोरी की घटना से विद्युत विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लाइन से तार चोरी होने से विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है। वहीं घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई को शुरू कर दिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।