शामली : दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
Shamli News - थानाभवन नगर के मोहल्ला सैयदान निवासी नावेद की दुकान पर रात 2:01 बजे चोरी हुई। चोर ने ताले तोड़कर 55,000 रुपये नगद और 50,000 रुपये की सिगरेट व अन्य सामान चुरा लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। नावेद ने पुलिस को सूचना दी, जो आरोपी की तलाश कर रही है।
थानाभवन नगर के मोहल्ला सैयदान निवासी नावेद की दिल्ली–सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित राणा मार्केट के बाहर पान और अंडे की दुकान पर रविवार रात चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:01 बजे एक चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। चोर ने पहले दुकान के मुख्य ताले को तोड़ा, उसके बाद गल्ले का ताला भी तोड़ दिया और उसमें रखे लगभग 55,000 रुपये नगदी चोरी कर लिए। इसके अलावा करीब 50,000 रुपये कीमत की सिगरेट, बीड़ी व अन्य सामान भी चोरी कर ले गया। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
पूरी घटना पास ही स्थित एक किराना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर का चेहरा खुला हुआ दिखाई दे रहा है। सुबह जब पीड़ित नावेद अपनी दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


