थानाभवन नगर पंचायत ने ईद-उल-अजहा को लेकर जारी की व्यवस्थाएं
थानाभवन नगर पंचायत ने ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की हैं। पशुओं के अवशेष दबाने के लिए निर्धारित गड्ढों की जानकारी सार्वजनिक की गई है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अवशेष निर्धारित स्थानों पर ही डालें, ताकि स्वच्छता बनी रहे। नगर पंचायत की टीम पर्व के दौरान सक्रिय रहेगी।

थानाभवन। आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर नगर पंचायत थानाभवन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर पंचायत कार्यालय की ओर से जारी सूची में पशुओं के अवशेष दबाने हेतु निर्धारित गड्ढों के स्थानों की जानकारी सार्वजनिक की गई है। जारी आदेश के अनुसार मुल्लापुर रोड, चमड़ा पीठ, बिजली घर के सामने जलालाबाद रेलवे रोड पर कब्रिस्तान के पास खाली भूमि तथा मोहल्ला पीर शाहविलायत के पास गड्ढों की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित स्थानों पर ही पशु अवशेष डालें, ताकि नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं व्यवस्था बनी रहे। इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सके।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पर्व के दौरान साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पंचायत की टीम पूरी तरह सक्रिय रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


