विुलप्त हो चुकी खोखरी नदीं की खुदाई में दस जेसीबी मशीन लगाई
Shamli News - चौसाना। खोखरी नदी को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया के दूसरे दिन भारी संख्या मे जेसीबी मशीनें कब्जाधारियों के खेतो पर पहुंची और नदी के पैमाईश वाले इलाको
चौसाना। खोखरी नदी को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया के दूसरे दिन भारी संख्या मे जेसीबी मशीनें कब्जाधारियों के खेतो पर पहुंची और नदी के पैमाईश वाले इलाको की खुदाई का कार्य किया गया। दूसरे दिन तक दस से अधिक जेसीबी मशीनों ने करीब पॉच मीटर तक नदी की खुदाई का कार्य पूण कर दिया। इस दौरान पंचायत सचिवों की टीम मौके पर बनी रही। चौसाना क्षैत्र के लक्ष्मीपुरा में विलुप्त हो चुकी खोखरी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए एनजीटी की सख्ती के बाद प्रशासनिक अमला सेामवार को जेसीबी मशीनों व पुलिसबल के साथ शामली-सहारनपुर की सीमा से लगते खेतो मे पहुंचे थें और राजस्व टीम की मदद से कब्जाधारियों के खेतों मे निशानदेही करके खुदाई का कार्य शुरू किया गया था।
खुदाई कार्य के दूसरे दिन प्रशासन ने संशाधनों को बढ़ाकर खुदाई के कार्य मे तेजी दिखाई। दूसरे दिन दस से अधिक जेसीबी मशीनें खेतो मे नदी की खुदाई के कार्य मे लगी मिली। जिसकी निगरानी के लिए पंचायत सचिव अनुज कुमार व राजीव कुमार अपने सहायको के साथ मौके पर बने रहे। बताया गया कि पांच सौ मीटर से अधिक के क्षैत्र मे खुदाई करके नदी की सफाई का कार्य किया गया। आगामी 3-5 दिनों मे बारह सो मीटर की विलुप्त नदी का रास्ता साफ हो सकेगा।अधिकारियों की रोक के बाद भी ट्रालियों मे भरकर जाती रही मिट्टीचौसाना। खुदाई कार्य शुरू होने के दौरान एसडीएम व सीडीओ द्वारा मिट्टी को उठाकर बेचने व अन्य स्थानों पर गिराने के लिये रोक लगाई थी। लेकिन दूसरे दिन एसडीएम की गैर मौजूदगी में पांच टैक्टर-ट्राली मिट्टी से भरकर दिन भर जाती रही। लोगों मे चर्चा है कि मिट्टी को बेचा जा रहा है। वही सचिव अनुज व राजीव कुमार का कहना है कि बल्लामाजरा में टंकी के खुदाई वाले स्थानो पर डाली जा रही है। नीजि कार्यो के लिए मिट्टी नही उठाई जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


