टेट अनिवार्यता पर शिक्षक संगठनों का आंदोलन, एक मंच पर आए शिक्षक
Shamli News - शामली में संयुक्त शिक्षक संघ की बैठक हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के टेट अनिवार्यता संबंधी फैसले के बाद नाराजगी व्यक्त की गई। आंदोलन की रणनीति तय की गई, जिसमें 22 फरवरी को हैशटैग अभियान और 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करना शामिल है। 26 फरवरी को धरना भी होगा।

शामली। (टीएफआई) संयुक्त शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक शनिवार को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय,में आयोजित हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के टेट अनिवार्यता संबंधी फैसले के बाद उत्पन्न स्थिति और सरकार के स्पष्ट रुख न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन की रणनीति तय की गई। निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी को अपराह्न 2 से 4 बजे तक एक्स (ट्विटर) पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी को अपराह्न 3 से 4 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा, जिसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपा जाएगा, जो भारत सरकार के नाम प्रेषित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त मार्च के तीसरे सप्ताह में रामलीला मैदान में देशभर के शिक्षकों की महारैली आयोजित करने की घोषणा की गई। बैठक में सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों से सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


