Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsTeachers Shine at UP State Art Craft and Puppetry Competition 2025-26
शिक्षिका प्रिंसी व पूनम तोमर ने प्रदेश के टॉप-3 में बनाई जगह

शिक्षिका प्रिंसी व पूनम तोमर ने प्रदेश के टॉप-3 में बनाई जगह

संक्षेप:

Shamli News - उत्तर प्रदेश में आयोजित पंचम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में शामली की शिक्षिकाओं ने उत्कृष्टता दिखाई। पूनम तोमर ने गणित में टॉप-3 में स्थान पाया, जबकि प्रिंसी ने विज्ञान में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से जनपद में खुशी की लहर है और उन्हें प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Jan 28, 2026 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), लखनऊ द्वारा आयोजित पंचम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता 2025-26 में शामली की दो शिक्षिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर गणित वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मखमुलपुर-2 की शिक्षिका पूनम तोमर ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत परिचय देते हुए प्रदेश के टॉप-3 में स्थान प्राप्त किया। उन्होंने गणित जैसे जटिल विषय को कला और क्राफ्ट के माध्यम से सरल व रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायक मंडल ने विशेष रूप से सराहा। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर विज्ञान वर्ग में शिक्षिका प्रिंसी ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान हासिल कर जनपद को गौरवान्वित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों शिक्षिकाओं की इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही जनपद के शिक्षा विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षक संगठनों ने इसे जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और दोनों को शुभकामनाएं दीं। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 19 जनवरी के बीच लखनऊ में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश के सभी 75 जनपदों से चयनित शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था। दोनों शिक्षिकाओं को शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।