Shamli News: जसाला-फतेहपुर मार्ग पर सड़क हादसा, स्कूटी सवार शिक्षिका गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: कांधला में मंगलवार सुबह एक अनुदेशक शिक्षिका सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की।

Shamli News: जसाला-फतेहपुर मार्ग पर सड़क हादसा, स्कूटी सवार शिक्षिका गंभीर घायल

Shamli News: कांधला। क्षेत्र में मंगलवार सुबह स्कूल जा रही एक अनुदेशक शिक्षिका सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। जसाला-फतेहपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जनपद शामली निवासी पूजा पत्नी सचिन, गांव सलेमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह वह अपनी स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। बताया गया कि जैसे ही वह जसाला-फतेहपुर मार्ग के निकट पहुंचीं, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर

इतनी तेज थी कि पूजा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायल शिक्षिका को संभाला और घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने जसाला-फतेहपुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।