चौसाना से शुरू हुआ क्षयरोग मुक्त भारत अभियान
चौसाना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय सघन टीबी रोगी खोजी अभियान शुरू किया गया। शिविर में 84 लोगों की हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से जांच की गई। 62 रिपोर्ट सामान्य आई, जबकि 22 में असामान्य लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मरीजों को समय पर उपचार की अपील की।
चौसाना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी रोगी खोजी अभियान में गुरूवार को ऊन ब्लॉक के चौसाना से स्वास्थ्य विभाग ने शिविर की शुरूआत की गई। प्रथम दिवस हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से 84 लोगों की जांच की।शिविर में हाई रिस्क क्षेत्र के लोगों की स्क्रीनिंग की गई। मरीजों को चिह्नित कर निशुल्क इलाज से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर में टीबी, लंबे समय से खांसी और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों की जांच कर उनके छाती के एक्स-रे किए गए। सुबह से ही जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की स्क्रीनिंग कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। 24 मार्च से शुरू हुए 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान 2026के तहत गुरूवार ऊन ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौसाना से अभियान की शुरूआत की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसाना पर विशेष टीबी जांच शिविर आयोजित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अशोक सैनी ने बताया कि शिविर में कुल 84 लोगों के छाती के एक्स-रे किए गए, जिनमें 38 पुरुष और 46 महिलाएं शामिल रहीं। जांच के दौरान 62 लोगों की रिपोर्ट सामान्य मिली, जबकि 22 लोगों के एक्स-रे में असामान्य लक्षण पाए गए। ऐसे मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए पहचान कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। चिकित्सकों ने बताया कि टीबी के शुरुआती लक्षणों की समय रहते पहचान होने पर बीमारी का उपचार आसानी से संभव है।
शिविर के निरीक्षण
शिविर में डॉ. नवीन, टीबी प्रोग्राम सुपरवाइजर प्रशांत कुमार और हैंड हैल्ड एक्स-रे टेक्नीशियन रवि मौजूद रहे। वहीं एसीएमओ डॉ. विनोद ने दोपहर में शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों की जांच करने और संदिग्ध मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से लगातार खांसी, वजन कम होना या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की अपील की।
टीबी प्रभावित गांवों की पहचान
ऊन के 14 गांव टीबी के रोग की चपेट में,प्रतिदिन लगेगे कैम्प
चौसाना। 100 दिवसीय क्षयरोग मुक्त अभियान के तहत हाईरिस्क गांवो मे ऊन ब्लॉक के 14 गावों की पहचान की गई। जिसमें चौसाना विलायत अहतमाल,चौसाना जदीद,गढी हसनपुर,शामली शामला,गागौर,हथछोया,पिंडौरा,याहियापुर,पटनी परतापुर,सींगरा,जमालपुर,रज्जाक नगर,टपराना व मालेंडी गांव शामिल है। अभियान की शुरू चौसाना विलायत अहतमाल से की गई है। शुक्रवार को गढी हसनपुर मे दूसरा कैम्प शुरू होगा। सुपरवाइजर प्रंशात कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कांधला,कैराना व थानाभवन मे कार्य पूर्ण हो गया है। जिले मे दो मशीने होने के कारण अलग अलग दिनों मे कार्य किए गये। अभी ऊन ब्लॉक व शामली ब्लॉक मे क्षयरोग मुक्त भारत अभियान का कारवां जारी है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


