Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsTB Disease Crisis 4000 Patients Registered MDR TB Cases Rising
जिले में 2635 टीबी मरीज एक्टिव,पांच माह से नहीं मिल रही पोषण सहायता राशि

जिले में 2635 टीबी मरीज एक्टिव,पांच माह से नहीं मिल रही पोषण सहायता राशि

संक्षेप:

Shamli News - जिले में टीबी रोग की स्थिति गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक चार हजार टीबी मरीज पंजीकृत हैं, जिनमें 2635 का इलाज चल रहा है। 97 मरीज एमडीआर टीबी से पीड़ित हैं। पोषण सहायता राशि का बजट न मिलने से मरीजों को कठिनाई हो रही है। विभाग टीबी उन्मूलन के प्रयास कर रहा है।

Dec 18, 2025 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

जिले में टीबी रोग की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में करीब चार हाजार टीबी रोग से ग्रस्त मरीज पंजीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 2635 मरीजों का इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। चिंताजनक बात यह है कि इन्हीं मरीजों में 97 मरीज एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट) टीबी से भी पीड़ित हैं, जिनका इलाज और अधिक जटिल तथा लंबा होता है। और इन मरीजों को करीब पांच माह से पोषण सहायता राशि का लाभ नही मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गत वर्ष जिले के 18 गांवों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था। वहीं इस वर्ष शासन की ओर से जिले को 46 गांवों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य दिया गया है। विभाग का दावा है कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सर्वे, जांच और इलाज की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। हालांकि, टीबी मरीजों के लिए चलाई जा रही निक्षय पोषण योजना फिलहाल संकट में नजर आ रही है। अगस्त माह से बजट न होने के कारण टीबी से ग्रस्त मरीजों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हर माह मिलने वाली ₹एक हजार की पोषण सहायता राशि नहीं मिल पा रही है। यह राशि मरीजों को बेहतर खान-पान और इलाज के दौरान पोषण के लिए दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस संबंध में शासन को कई बार डिमांड भेजी जा चुकी है, लेकिन करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी बजट स्वीकृत नहीं हो सका है। इसका सीधा असर टीबी मरीजों पर पड़ रहा है, खासकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों को पोषण के अभाव में इलाज के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही विभाग का कहना है कि पूरे प्रदेश में ही टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता राशि अगस्त माह से आवंटित नही हो पाई है। जैसे ही शासन से बजट जारी होगा, जिले में सभी मरीजों को इसका लाभ दे दिया जाएगा।