लाइसेंस की आड में मंडी शुल्क चोरी का खेल

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - थानाभवन में नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में भारी टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। मंडी में फल-सब्जी की खरीद-फरोख्त के बावजूद व्यापारियों द्वारा रिकॉर्ड में कम कारोबार दर्शाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करते हुए एक ही लाइसेंस पर कई दुकानें चलाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लाइसेंस की आड में मंडी शुल्क चोरी का खेल

थानाभवन। थाना भवन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति थाना भवन में मंडी प्रशासन की लापरवाही और निष्क्रियता के कारण भारी-भरकम टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। मंडी परिसर में सैकड़ों की संख्या में स्थायी दुकानदारों व फड़ लगाकर कारोबार करने वाले व्यापारियों द्वारा रोजाना लाखों रुपये की फल-सब्जी की खरीद-फरोख्त की जाती है, लेकिन इसके बावजूद महीने भर के रिकॉर्ड में बेहद मामूली कारोबार दर्शाया जाता है। कुछ आढ़ती और फल व्यापारी एक ही लाइसेंस पर कई दुकानों का संचालन कर रहे हैं, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। दिन में फल-सब्जी की बोली लगने व भारी मात्रा में माल की आमद होने के बावजूद अधिकांश व्यापारी ग्राहकों को पक्का बिल रसीद नहीं देते, जिससे टैक्स का हिसाब-किताब दर्ज नहीं होता।

मंडी के नियमानुसार प्रत्येक बिक्री का रसीद जारी होना आवश्यक है, लेकिन अनदेखी के चलते नियमों को ताक पर रखकर टैक्स चोरी धड़ल्ले से की जा रही है। मंडी में दिनभर भारी आवक और बिक्री के बावजूद लेखा-जोखा में बेहद कम राशि दर्शाई जाती है। इससे साफ जाहिर है कि मंडी व्यापारियों द्वारा राजस्व चोरी की जा रही है, जिस पर रोक लगाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।उधर मामले को लेकर मंडी सचिव अनुराग कुमार ने बताया कि मामले में उप जिलाधिकारी को जानकारी दी गई है। जल्द ही ऐसे व्यापारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।