बीएसएम स्कूल में ताइक्वांडो एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - बीएसएम स्कूल में कक्षा 6 से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ताइक्वांडो और पर्सनालिटी डेवलपमेंट का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। ताइक्वांडो प्रशिक्षक और पर्सनालिटी डेवलपमेंट विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता पर प्रेरित किया।

बीएसएम स्कूल में ताइक्वांडो एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण आयोजित

शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में बुधवार को कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ताइक्वांडो एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट का विशेष प्रशिक्षण सत्र उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। ताइक्वांडो प्रशिक्षक विकास सैनी ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों, शारीरिक संतुलन एवं मानसिक दृढ़ता का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो केवल खेल नहीं बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभ्यास करते हुए नई तकनीकों को सीखा। वहीं पर्सनालिटी डेवलपमेंट विशेषज्ञ सचिन सिंह ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के गुणों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास और अच्छा व्यवहार भी जरूरी है। उनके प्रेरणादायक विचारों से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह एवं उप-प्रधानाचार्या आशु पंडित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल, आत्मरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास की गतिविधियां विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।