Shamli News: श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में छात्र परिषद का गठन, पदाधिकारियों ने ली शपथ
Shamli News: श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में छात्र परिषद का गठन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

Shamli News: शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्र परिषद के पदाधिकारियों का मनोनयन कर उन्हें शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। छात्र परिषद में कक्षा 12 की छात्रा कु. वंशु बंसल को अध्यक्ष, तुलसी को उपाध्यक्ष, सूर्यदेव को मंत्री, कु. वंशिका को उपमंत्री, रिया जयंत को सेनापति तथा चिंकी को उप सेनापति मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र परिषद विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का परिचय देना चाहिए तथा विद्यालय में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम में रामनाथ, घनश्याम सारस्वत, मनोज शर्मा, अनिल कुमार, शिव कुमार, फूल कुमार, छवि शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, कु. कीर्ति गर्ग, पंकज पाल, साकेत निर्वाल मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


