Shamli News: सहकारी समिति से निकला यूरिया से भरा पिकअप पकड़ा, ब्लैक का आरोप लगा किसानों का हंगामा

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: चौसाना में एक पिकअप वाहन जो यूरिया के कट्टे ले जा रहा था, को समिति अध्यक्ष सतीश कुमार ने रोका। किसानों ने आरोप लगाया कि यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया। किसान निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। समिति के एमडी ने आरोपों से इनकार किया।

सहकारी समिति से निकला यूरिया से भरा पिकअप पकड़ा, ब्लैक का आरोप लगा किसानों का हंगामा

Shamli News: चौसाना। ऊदपुर सहकारी समिति से यूरिया के कट्टों से लदा एक पिकअप वाहन संदिग्ध परिस्थितियों में निकलते ही समिति के अध्यक्ष ने पकड़ लिया। समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार ने ग्राम पंचायत जिजोला के पास वाहन को रोककर पूछताछ की। चालक ने बताया कि पिकअप में लदे सभी यूरिया के कट्टे रसाना ले जाए जा रहे हैं।जानकारी मिलते ही आसपास के किसान मौके पर पहुंच गए और ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानो को शांत किया और पिकअप को पुलिस चौकी लेकर आई। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव ऊदपुर स्थित सहकारी समिति अध्यक्ष सतीश कुमार का आरोप है कि क्षेत्र के किसानों द्वारा पहले भी यूरिया की कालाबाजारी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

आरोप थे कि यूरिया समिति की और से ब्लैक में बेचा जा रहा है। तभी उनकी नजर यूरिया से भरे पिकअप पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने वाहन का पीछा किया और जिजोला में उसे रोक लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में किसान एकत्र हो गए और मामले को लेकर विरोध जताने लगे।स्थिति तनावपूर्ण होती देख सूचना पर चौसाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को शांत कराया। वहीं, समिति के कार्यवाहक एमडी मुकेश कुमार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि समिति द्वारा यूरिया का वितरण नियमानुसार समिति क्षेत्र के किसानों को किया गया है। किसानों द्वारा खरीदे गए यूरिया को बाद में कहां ले जाया गया, इसकी जानकारी समिति के पास नहीं है।वही दूसरी ओर, समिति अध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि विगत दिनों अजीजपुर में भी ब्लैक में यूरिया बेचे जाने की शिकायत मिली थी। आरोप है कि समिति क्षेत्र का किसान खाद के लिए परेशान है, जबकि कुछ कर्मचारी मनमाने तरीके से यूरिया की कालाबाजारी कर बेच रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक ब्लैक मार्केटिंग के आरोपों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी रहा और किसान मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते रहे। इस दौरान सतीश कुमार, संजू बबलू छोटू प्रदीप मनोज,तेजपाल,संजीव, रामकुमार, मांगेराम, जिलेसिंह,चन्दरपाल, रामबीर,अंकित,नसीम,जुहर आदि किसानों ने विरोध जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।