
कलंदरशाह में युवती की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत
Shamli News - शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलंदरशाह में 20 वर्षीय नाजिश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे तेज बुखार आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि युवती की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई। एसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलंदरशाह निवासी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करते हुए युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलंदरशाह निवासी 20 वर्षीय नाजिश पुत्री शहजाद की बुधवार तडके अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन सवेरा होने पर युवती के शव को सुपुर्द-ए खाक करने की तैयारियों की जुट गए कि आसपास रहने वाले लोगों को युवती की मौत पर शक हुआ तो उन्होने मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दे दी।
जिसके बाद शहर कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो उन्होने बताया कि युवती तेज बुखार आया और अचानक उसकी मौत हो गई, लेकिन परिजन कौन से चिकित्सक के उपचार कराया उसकी सही जानकारी नही दे सके। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चर्चा है कि युवती की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। उधर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




