दिवाली तक 30 से 35 करोड़ के भुगतान पर माने किसान, धरना समाप्त
Shamli News - डीएम की मध्यस्था में किसानों और मिल प्रबंधन के बीच वार्ता सफल रही। किसानों की मांग पर मिल ने दीपावली तक 30-35 करोड़ और 30 दिसंबर तक 55 करोड़ का भुगतान करने का आश्वासन दिया। 22 दिनों से चल रहा धरना...

डीएम की मध्यस्ता में मिल प्रबंधन और धरनारत किसानों के बीच वार्ता सफल रही। किसानों की मांग पर मिल प्रबंधन ने दीपावली तक 30 से 35 करोड़ का भुगतान एवं 30 दिसंब तक 55 करोड़ का भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा शेष भुगतान किस्तो में बाद करने की बात कही गई। इस किसान सहमत हो गए। इस तरह से 22 दिनों से शुगर मिल में धरना चला धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। इससे पूर्व भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर मिल समय से चलाने की मांग की थी।
शामली शुगर मिल पर वर्ष 2022-23 के परोई सत्र का 188 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया था। इसके भुगतान को लेकर किसानों ने 27 अक्टूबर से शुगर मिल में बेमियादी धरना शुरू कर दिया था। इस बीच किसानों के दबाव में मिल ने बीच में 25 करोड़ का भुगतान कर भी दिया लेकिन किसान पूरा भुगतान करने की मांग पर अड़े रहे। इसको लेकर दो दिन तक हाइवे जाम भी रखा। मिल प्रबंधन ने समस्त बकाया भुगतान करने में असमर्थता प्रकट कर दी थी। इस कारण बीच का रास्ता नहीं निकल पा रहा था लेकिन गत दो दिनों से गेहूं के बुआई के सीजन को देखते हुए किसान दो भागो में बट गए थे। कुछ किसान मिल में मरम्मत काम बंद होने के कारण पेराई सत्र में विलंब होने को लेकर चिंतित थे जबकि धरने पर अडिग किसान बकाया भुगतान की मांग पर अड़े थे। दूसरे दिन भी भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों द्वारा एडीएम को पत्र देकर शुगर मिल के बंद पडे कार्यो को चलाने की मांग की ताकि पेराई सत्र समय से शुरू हो सके। उन्होने गन्ना भुगतान की भी मांग की है। उधर मिल में किसानों ने धरना दिया। तीन बजे के बाद डीएम अरविंद चौहान ने मिल के अधिकारियों एवं किसानों को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान वार्ता हुई। मिल के यूनिट हेड अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वह चालू सत्र होने वाले सत्र का भुगतान 14 दिन बाद करते रहेंगे लेकिन पिछले बकाया का भुगतान करने में समय चाहिए। मिल ने 30 दिसंबर तक 55 करोड़ का भुगतान करने का आश्वासन बात कही। जिसमें दीपावली तक 25 करोड़ और 30 करोड़ भुगतान 30 दिसंबर तक करने का आश्वासन दिया। इस किसानों ने दीपावली तक 35 करोड़ और बीस करोड़ दिसंबर तक करने की बात कही। इस तरह से दीपावली तक 30 से 35 करोड़ रुपये का भुगतान करने एवं इस राशि समेत 30 दिसंबर तक 55 करोड़ के भुगतान पर सहमति बनी। वार्ता किसानों की ओर से संजीव शास्त्री, विपिन, नरेश, दुष्यंत आदि शामिल रहे। इसके बाद संजीव शास्त्री एवं किसानों ने शुगर मिल में आकर धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।
दूसरे दिन भी मिल चलाने की मांग को लेकर एडीएम से मिले थे किसान
मिल चलाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले एडीएम से मिले। किसानों का कहना था कि मिल का कार्य भी चलने दिया जाये। भुगतान के लिए सत्याग्रह करे। आमरण अनशन करे, भूख हड़ताल करे, मौन जुलूस निकाले इन तरीकों से आंदोलन सफल होते रहे है। उन्होंने किसानो का भुगतान शीघ्र कराए जाने का भी अनुरोध किया है। इस अवसर पर बिटटू, अमर सिंह, रामपाल सिंह, आशीष, बिजेन्द्र सिंह मलिक, दरयाव सिंह, राममेहर, धारा सिंह, जगत सिंह, नाथीराम, कृष्णपाल, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


