Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsSuccessful Kickboxing Competition for UP Team Selection for Khelo India Asmita Women s League 2025
शामली की 4 महिला खिलाड़ियों का किकबॉक्सिंग के नॉर्थ जोन के लिए चयन

शामली की 4 महिला खिलाड़ियों का किकबॉक्सिंग के नॉर्थ जोन के लिए चयन

संक्षेप:

Shamli News - किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश और सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ ने 15-16 नवंबर को किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ियों को 2026 में जम्मू में होने वाली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला। शामली जिले की आलिया खान और आन्या सिंघवाल ने स्वर्ण पदक जीते।

Nov 17, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश व सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ के सहयोग से खेलो इंडिया अस्मिता वूमेंस किकबॉक्सिंग लीग 2025 के लिए उत्तर प्रदेश की टीम के चयन के लिए किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन 15 व 16 नवंबर को सुभारती विश्वविद्यालय में किया गया। इस चयन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सैकड़ो महिला खिलाड़ियों ने सहभागिता की। चयनित खिलाड़ियों को आगामी होने वाली नॉर्थ जोन खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन किकबॉक्सिंग लीग जो जम्मू में 15 से 18 जनवरी 2026 को होगी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में स्थान मिल गया है। शामली जिले से पांच महिला खिलाड़ियों ने इस चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिनमें से आलिया खान ने -50 भारवर्ग जूनियर कैटेगरी व आन्या सिंघवाल ने -50 भारवर्ग सब जूनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक, और झानवी गर्ग -42 भारवर्ग सबजूनियर कैटेगरी व दीपा ने -50 भारवर्ग जूनियर कैटेगरी में सिल्वर पदक जीतकर अपना स्थान उपरोक्त नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए पक्का कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में विजय होने वाले खिलाड़ियों को नेशनल वुमन की बॉक्सिंग लीग में प्रतिभा करने का अवसर प्राप्त होगा। शामली जिले से ही सोनू सैनी ने मुख्य निर्णायक के रूप में प्रतियोगिता में शुभम निर्वाल, अनुराग सैनी और आदित्य भाल ने सहायक निर्णायक के रूप में अपना दायित्व निभाया।