आवारा कुत्तों 10 लोगों किया गम्भीर रूप से घायल
Shamli News - मले में बच्चों से लेकर 40 साल तक के लोग घायल जिला अस्पताल पहुचे - परिजनों ने प्रशासन से मांग करते हुए
रविवार को क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों में बच्चों से लेकर 40 वर्ष तक के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ मरीजों को निगरानी में रखा गया है। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक इतना बढ गया है कि रविवार को दस लोग कुत्ते के काटने से गम्भीर रूप से घायल अपना इलाज कराने जिला अस्पताल पहुचे, जिनमें सात साल से 40 साल तक के लोग सामिल है। कुत्ते लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहें है जिस कारण जिले में नगर क्षेत्रों से लेकिर ग्रामीण क्षेत्रों तक में लोग डर के माहोल में जी रहें है।
क्योंकि आवारा कुत्ते कब और कहां किसको अपना शिकार बना ले कुछ पहा नही। वही रविवार को कुत्तों के हमले में गम्भीर रूप से घायल 10 लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जिनमें बच्चे, महिलाएं और युवक शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार किसी को हमलावर कुत्तों ने चहरे पर काटा तो किसी को हाथ पैर में तो किसी को गर्दन व सिर में गहरे दांत मार घायल किया है। सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं और घावों का उपचार किया गया है। आवारा कुत्तों के लगातार हमलों केा देखते हुए ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसके चलते लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाए न हो। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। चिकित्सकों के अनुसार गर्मीयों के दिनों में कुत्तें काना पीना कम कर देते है जिस कारण वह सर्दियों व सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक आक्रमक हो जाते है और आने जाने वालों पर हमला कर घायल कर देते है। आने वाले दिनों में जैसे जैसे तापमान बढेगा वैसे वैसे कुत्तों के काटने के केस भी बढने की आशंका है। केस-1 गांव बुटराड़ा निवासी 6 वर्षीय जिया मस्जिद से पढ कर अपने घर को लौट रही थी, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल उसे कुत्ते से छुड़ाया। हमले में बच्ची को आंख और सिर में गहरे घाव होने के अलावा शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। परिजनों ने बताया कि गांव में पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। यदि इन आवारा कुत्तों की बढती संख्या के नियंत्रण के लिये प्रशासन कोई ठोस कदम नही उठाता तो ये केस और अधिक बढ सकते है। केस-2 बनत निवासी 40 वर्षीय रोशनी पर भी घर के सामने अचानक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसमे बूरी तरह घायल हो गई। रोशनी ने बताया कि वह किसी काम से बाहर निकली थीं, तभी कुत्ते ने पीछे से अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। कस्बे में लगातार आवारा कुत्तों के हमलों से लोग परेशान है, और घरों से निकलने में डर लगने लगा है कि कही आवारा कुत्तें हमला न कर दे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



