Shamli News: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर हुआ व्यापारी संवाद कार्यक्रम
Shamli News: शामली में ईंट-भट्ठा व्यापारियों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ राज्य कर विभाग ने 'व्यापारी संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया। उपायुक्त डॉ. शेफाली दीक्षित ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने नियमों का पालन करने और समय पर रिटर्न दाखिल करने की अपील की।
Shamli News: शामली। थानाभवन के सिल्वर इन होटल में बुधवार को राज्य कर विभाग की ओर से “व्यापारी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ईंट-भट्ठा व्यापारियों सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य कर विभाग खंड-2 शामली की उपायुक्त डॉ. शेफाली दीक्षित ने की। उन्होंने व्यापारियों से विभागीय नियमों का पालन करते हुए समय से रिटर्न दाखिल करने तथा अधिक से अधिक कर जमा करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका विभागीय अधिकारियों ने समाधान किया।
उपायुक्त डॉ. शेफाली दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर विभाग से संपर्क करें, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से शासन की योजनाओं एवं कर प्रणाली में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में ईंट-भट्ठा एसोसिएशन शामली के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, महामंत्री सुनील गोयल, व्यापारी नेता रविंद्र चौधरी, सुरेश प्रधान सहित ईंट-भट्ठा संचालक, विभिन्न व्यापारियों के प्रतिनिधि एवं व्यापार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


