ऊर्जा निगम ने मासिक बैठक का आयोजन किया
Shamli News - शामली में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कर्मचारियों के अधिकार, बिजली वितरण, और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। जूनियर इंजीनियरों ने ट्रांसफार्मर क्षति और जर्जर लाइनों की समस्याओं का समाधान खोजने के लिए सरकार से सहयोग की मांग की।
शामली। खेड़ीकरमू स्थित संगठन भवन पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की मासिक बैठक गुरुवार को संपर्क संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त अवर अभियंता और प्रोन्नत अभियंता सम्मिलित हुए। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें कर्मचारियों के अधिकारों, बिजली वितरण की स्थिति, और आगामी योजनाओं पर जोर दिया गया। केंद्रीय अध्यक्ष इं जीवी पटेल ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी व्यवस्था को समाप्त कराने, जूनियर इंजीनियरों के लिए थर्ड टाइम बैच 8700 दिलाने, फेसियल अटेंडेंस को समाप्त करने, और निजीकरण के खिलाफ विरोध जारी रखने पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही, जूनियर इंजीनियरों के समर्पण के आदेश को समाप्त करने और वितरण ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने की दर को न्यूनतम करने के उपायों पर विचार किया गया। कहा कि हम संगठन के माध्यम से ऊर्जा मंत्री और अन्य संगठनों के बीच 2023 में हुए समझौते को ऊर्जा प्रबंधन द्वारा लागू नहीं किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। ऊर्जा प्रबंधन के द्वारा कार्रवाई, निलंबन और एफआईआर की कार्यवाही पर संगठन पुरजोर विरोध करेगा।जूनियर इंजीनियरों ने बैठक में बिजनेस प्लान और तकनीकी योजना में बहुत कम कार्य स्वीकृत होने की समस्या उठाई, जिससे ट्रांसफार्मर डैमेज रेट बढ़ रहे हैं और जर्जर लाइनों के कारण विद्युत दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। संगठन ने ट्रांसफार्मर और लाइनों के अनुरक्षण के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध न कराने और एकतरफा कार्यवाही करने पर कड़ी आपत्ति जताई। इसके साथ ही, जूनियर इंजीनियरों ने गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार के मनसूबों के तहत समर्पण और कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, इं. डीपी गुप्ता, इं. साहब सिंह, अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार, सुरजीत कुमार, फुरकान अहमद, अजय शर्मा, रणजीत मौर्य, रिंकल सिंह, धीरज सिंह, विजय शंकर कुशवाहा, प्रेम सिंह, बलवंत कुमार, अशोक कुमार, साजिद अहमद, नीतीश कुमार उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


