एसआईआर आपत्तियों को तीन विधानसभाओं में 32 एईआरओ नियुक्त
Shamli News - शामली जनपद की तीनों विधानसभाओं में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अन्नतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आपत्तियों का निस्तारण कार्य शुरू हो गया है। छह फरवरी तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। 32 केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदाता सूची की आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं।
जनपद की तीनों विधानसभाओं में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में अन्नतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने बाद के बुधवार से आपत्ति निस्तारण का कार्य प्रांरभ हो गया है। आगामी छह फरवरी तक आपत्तियां दर्ज की जायेगी, हालांकि पहले दिन आपत्तियों के केंद्र निर्धारित एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए है। वह जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में 32 केंद्र बनाए गए है। इन सभी में अतिरिक्त निर्वाचन रिजस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। यह केंद्र तहसील एवं ब्लाक स्तर व संबंधित निकाय आदि में बनाए गए है। शामली में जनपद मुख्यालय पर एसडीएम अर्चना शर्मा ने तहसील के सभी क्षेत्रों रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को समय से केंद्रों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।
एसडीएम ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर निर्वाचन कार्यालय पर भी आपत्तियां दर्ज करायी जा सकती है। इसके साथ ही नए मत बनवाने के लिए भी फार्म छह भकरकर दे सकते है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हामिद हुसैन ने बताया कि तीनों विधानसभाओं में 32 अतिरक्त सहायक निर्वाचक अधिकारी नियुक्त किए गए है। वहां आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है। इसमें कैराना विधानसभा 10, थानाभवन में 12 और शामली में 15 केंद्र बनाए है। 11 तारीख में सभी 1129 बूथों पर बीएलओ एसआईआर की अन्नतिम मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे। इस दौरान आपत्तियां भी दर्ज की जायेगी। शामली तहसील में पहले दिन कोई आपत्ति नहीं आयी। उधर देहात क्षेत्र में चौसाना में बीएलओ एवं अतिरक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व बीएलओ को भी बीएलओ को मतदाता सूची से नाम कटने के बाद की अद्यतन सूची उपलब्ध करा दी गई है। सुपरवाइजर अरविंद सैनी ने बताया कि सभी बीएलओ 11 तारीख में बूथों पर मतदाता सूची का उल्लेख करेंगे। नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं को अपने नाम पुनः शामिल कराने के लिए आयोग द्वारा मान्य 12 दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। ------------------------------- कैराना। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कैराना नगर के बूथ नंबर 305 में 1094 मतदाता दर्ज थे, जिनमें से 83 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। बीएलओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि सत्यापन के दौरान ये लोग अपने पते पर नहीं मिले, इसलिए उनके नाम काटे गए। हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान कुछ समस्याएं भी सामने आई। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही नए वोट बनाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिय ागया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


