होली पर्व व चंद्रग्रहण को लेकर बैठक
Shamli News - सनातन शिव हनु सनातन शिव हनुमान धाम मंदिर चौक बाज़ार स्थित पुलिस चौकी में हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण एवं पारंपरिक पर्व होली तथा आगामी चंद्रग्रहण को ध्

सनातन शिव हनुमान धाम मंदिर चौक बाज़ार स्थित पुलिस चौकी में हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण एवं पारंपरिक पर्व होली तथा आगामी चंद्रग्रहण को ध्यान में रखते हुए एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही होलिका दहन व रंग उत्सव की तिथियों पर विस्तृत चर्चा की गई। थानाभवन नगर के सनातन शिव हनुमान धाम मंदिर चौक बाज़ार पुलिस चौकी परिसर में हिंदू समाज के परंपरागत व ऐतिहासिक पर्व होली की तैयारियों तथा चंद्रग्रहण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर के प्रबुद्धजन, धार्मिक विद्वान ज्योतिष विशेषज्ञ ने बैठक में बताया गया कि चंद्रग्रहण होने के कारण इस वर्ष होली पर्व की तिथियों में परिवर्तन रहेगा।
2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। 3 मार्च को चंद्रग्रहण रहेगा, जिसके चलते नगर के प्रमुख मंदिरों के कपाट प्रातः 6:20 बजे बंद कर दिए जाएंगे।चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक चंद्र ग्रहण का असर रहेगा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में विशेष नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। नगर के विद्वान पंडित देवेंद्र शर्मा ने बताया कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को फल-सब्जी काटने, सिलाई-बुनाई या धारदार वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके स्थान पर धार्मिक ग्रंथों का पाठ, मंत्र-जप एवं प्रभु नाम स्मरण श्रेष्ठ माना गया है। उन्होंने आगे कहा कि बीमार, वृद्ध और छोटे बच्चों को इन नियमों में छूट दी गई है। चूंकि 3 मार्च को चंद्रग्रहण रहेगा, इसलिए रंगोत्सव ‘फाग-दुल्हेड़डी’ 4 मार्च को मनाया जाएगा, ताकि भक्तजन धार्मिक मान्यताओं और सुरक्षा के साथ उत्सव का आनंद ले सकें। कार्यक्रम का संचालन पंडित भारत भूषण शर्मा ने किया बैठक में ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित जितेंद्र शर्मा पंडित रविकांत शर्मा पंडित राजकमल शर्मा पंडित सतीश शर्मा पंडित रितिक शर्मा पंडित हरिओम शर्मा पंडित अरविंद शर्मा पंडित अमित शर्मा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। सभी ने शांतिपूर्ण, पारंपरिक और सुरक्षित तरीके से होली पर्व के आयोजन पर सहमति जताई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



