युवती की शादी तुड़वा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज

Apr 06, 2026 10:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - एक युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण उसकी शादी टूट गई। युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने युवती के फोटो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया और उसकी शादी में बाधा डाली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवती की शादी तुड़वा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज

शामली। युवती के अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी शादी टूटवाने का मामला प्रकाश में आया है। शादी में अड़चन डालने से परेशान भाई ने युवक के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आदर्श मंडी थाने के गांव सिक्का निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो साल पहले जनपद मुजफ्फरनगर के फुगाना थाने के गांव कुरावा निवासी आसिफ ने उसकी बहन को बहला फुसलाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। इसके बाद से वह उसकी बहन को ब्लैकमेल कर रहा है और उसकी शादी न होने देने की धमकी दे रहा है।

आरोपी उसकी बहन के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दहा है। जहां भी बहन की शादी करते है तो वह उक्त फोटो वहां भेज देता है। इससे उसका परिवार परेशान है। आरोपी आसिफ पहले से शादी शुदा है। चार महीने पहले उसने अपनी बहन का रिश्ता झिंझाना के ओदरी गांव में किया था लेकिन आरोपी ने वहां उसकी बहन के फोटो भेज दिए जिससे उसकी बहन की शादी वहां भी टूट गई। उक्त मामले को लेकर वह आसिफ के भाई दिलशाद से भी मिले लेकिन वह भी उन्हें धमकाने लगा। इसके चलते उसका पूरा परिवार दुखी है। युवक की तहरीर पर आदर्श मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।