नगरीय क्षेत्रों से चल गांवों में मंद पड़ गयी स्मार्ट मीटर लगाने की गति
Shamli News - - कही पर बिल अधिक होने की शिकायत तो कही मीटर के रीडिंग में अचानक बढने से जंप मारने की मिल रही शिकायते नगरीय क्षेत्रों से चल गांवों में मंद पड़ गयी स्म

शामली। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया लंबा खींचती जा रहा है। शहरी क्षेत्र में जितनी तेजी से यह कार्य शुरू हुआ वहीं ग्रामीण अंचलों तक जाते जाते इसकी गति सुस्त पड़ गयी है। ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध के चलते स्मार्ट मीटर लगाने की गति मंद पड़ गयी है। यही कारण है कि अभी तक जिले में 2लाख 53 हजार विद्युत उपभोक्ताओं में से एक लाख तीन हजार उपभोक्ताओं के यहा स्मार्ट मीटर पाए है। दूसरे आधे से अधिक उपभोक्ता अभी सामान्य मीटर के आधार पर ही बिजली बिल दे रहे है। स्मार्ट मीटर में जंप की शिकायत उपभोक्ता कर रहे है।
हालांक विभाग चैक मीटर लगाकर उनका निस्तारण कर रहा है। ग्रामीण अंचलों में विरोध के चलते स्मार्ट मीटर कम लग रहे है। बिजली विभाग द्वारा जिले में कुल 2 लाख 53 हजार विद्युत उपभोक्ताओं के सापेक्ष अब तक 1 लाख 3 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 82 हजार स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड प्रणाली में परिवर्तित कर दिया गया है। नगरीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि ग्रामीण अंचलों में विरोध के कारण मीटर लगाने की प्रक्रिया धीमी पड़ी हुई है। ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि नए मीटर लगने के बाद बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उधर, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गत माह बिल बढ़ने और समय पर बिल न आने जैसी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं के यहां चेक मीटर लगाकर जांच कराई, जिसके बाद कई मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि स्मार्ट मीटर से बिलिंग व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सटीक होगी तथा भविष्य में रीडिंग संबंधी समस्याएं कम होंगी। फिलहाल, स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती शिकायतें और ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध अभियान की गति पर असर डाल रहे हैं। उपभोक्ता जहां राहत और स्पष्टता की मांग कर रहे हैं, वहीं विभाग इसे आधुनिक और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रहा है। ------------- स्मार्ट मीटर दे रहे उपभोक्ताओ को झटका जलालाबाद । विद्युत विभाग द्वारा उपभौक्ताओ के यहां स्मार्ट मीटर लगाये गये है। जिससे उपभोक्ता तमाम परेशानी का सामना कर रहे है। कही बिल अधिक आने की शिकायते है कहीमीटर जम्प कर रहे। स्मार्ट मीटर लगाने बाद ही विभाग द्वारा बकायदा एक ऐप जारी किया गया था जिसमे उपभौक्ता प्रतिदिन अपने विद्युत उपभोग की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकता है उक्त ऐप मे जब कई उपभोक्ताओ साजिद, देवेन्द्र द्वारा अधिक बिल आनंे पर अपने उपभोग की स्थिति का आकलन किया जिसके बाद उसे पता चला कि मीटर जम्प कर रहे है एक दिन का उपभोग ऐप मे 82 यूनिट तो कही सौ से अधिक पाया जिसे देखकर उपभोक्ता के होश उड गये विद्युत विभाग के अधिकारियो से जब इस सम्बन्ध मे जानकारी मांगी तो उनका कहना था ऐसा सम्भव नही है ऐप मे समस्या के चलते हो सकता ह ैअब उपभोक्ता चैक मीटर लगाने की मांग कर रहे है। कोट- कुछ उपभोक्ताओं ने बिल देरी से आने, मीटर में अधिक यूनिट आने जैसी शिकायते की थी, जिनका चैक मीटर लगवाकर निस्तारण करा दिया गया है। वही अभी तक करीब 82 हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड किए जा चुके है। वीरेन्द्र सिंह - अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


