Shamli News: कंबाइन मशीन से बैटरियां चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: चौसाना के खोडसमा में तीन बाइकों पर छह बदमाशों ने एक कंबाइन संचालक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का इलाज मेरठ अस्पताल में चल रहा है। परिवार ने युवकों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Shamli News: कंबाइन मशीन से बैटरियां चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

Shamli News: चौसाना। खोडसमा में रविवार की रात्रि में तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने एक कंबाइन संचालक पर चोरी के विरोध पर ताबडतोड हमला करते हुए गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीडित घायल का मेरठ अस्पताल मे इलाज चल रहा है। पीडित परिवार ने मामले मे टोडा के कुछ युवको पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिसकी जांच जारी है। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव खोडसमा में राहुल पुत्र रामनिवास अपने घर के पास कंबाइन को खडा करके सो रहा था। आरोप है कि रविवार की देररात्रि को तीन बाइको पर छह बदमाश आये और कंबाइन से दो बैट्रियों को खोलने लगे।

जाग होने पर संचालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने ताबडतोड हमला करते हुए संचालक को घायल कर दिया था। शोर होने पर बदमाश मौके से भाग गए। बदमाशों के एक साथी एव उसकी बाइक को ग्रामीणों ने पकड लिया था। पीडित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर बताया जा रहा है कि पकड़ा गए आरोपी को पुलिस छोड़ दिया था। चौकी प्रभारी राहुल का कहना है कि छोड़े जाने का आरोप निराधार है। दो दिन बीतने के बाद भी तहरीर परिजनो ने नही दी थी। जिस कारण आरोपी को सुपुदर्गी में दिया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli News: कंबाइन मशीन से बैटरियां चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज