मोहल्ला नबीपूरा में घर पर युवकों की फायरिंग से दहशत,रंजिश में हमला

Mar 23, 2026 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - थाना भवन के मोहल्ला नबीपूरा में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर फायरिंग की, जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। पीड़ित ऋषिपाल ने आरोप लगाया कि राघव और उसके साथी जान से मारने की नीयत से उनके घर पर फायरिंग की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहल्ला नबीपूरा में घर पर युवकों की फायरिंग से दहशत,रंजिश में हमला

थाना भवन। थाना भवन नगर के मोहल्ला नबीपूरा में रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों द्वारा एक घर पर फायरिंग करने से मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। थाना भवन नगर के मोहल्ला नबीपूरा निवासी ऋषिपाल पुत्र ब्रह्मसिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार की सायंकाल राघव पुत्र शिव कुमार, काका सैनी, बाबा नायक और उनके दो-तीन अज्ञात साथी उनके घर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।ऋषिपाल के अनुसार, उनके पुत्र गौरव की आरोपी राघव के बीच 21 मार्च को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसे क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर समझौता करा दिया था। इसके बावजूद आरोपी युवकों ने रंजिश की मानसिकता रखते हुए घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने सीधे घर पर निशाना साधकर फायर किए, जिसमें वह और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू की। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ऋषिपाल ने आरोप लगाया कि उक्त युवक पहले भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं और जमानत पर बाहर आने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। यदि उन पर कड़ी कार्रवाई न की गई तो किसी बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर राघव, काका सैनी, बाबा नायक सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।