Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShocking Discovery Newborn Baby s Body Found by Eastern Yamuna Canal
पूर्वी यमुना नहर किनारे मिला नवजात शिशु का शव, लोकलाज के डर से फेंके जाने की आशंका

पूर्वी यमुना नहर किनारे मिला नवजात शिशु का शव, लोकलाज के डर से फेंके जाने की आशंका

संक्षेप:

Shamli News - पूर्वी यमुना नहर के किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से कस्बे में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी अविवाहित मां ने सामाजिक दबाव के कारण बच्चे को नहर में फेंक दिया। शव तीन दिन पुराना था और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 06, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

कस्बे में पूर्वी यमुना नहर के किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का मानना है कि सामाजिक लोक-लाज के भय से किसी अविवाहित मां ने नवजात को नहर किनारे फेंक दिया हो। शव करीब तीन दिनों से उसी स्थान पर पड़ा होने की जानकारी सामने आई है, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है। मंगलवार को नहर के पास लकड़ी इकट्ठा करने गई एक स्थानीय महिला पूजा ने सबसे पहले शव देखा। पूजा ने बताया कि नवजात का शव पिछले तीन दिनों से वहीं पड़ा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही कांधला पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से नहर किनारे पड़े शव को बरामद किया और विधिवत गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "पूर्वी यमुना नहर के किनारे एक नवजात शिशु का शव मिला था। शव को विधिवत दफनाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी टीम के साथ जांच में जुटी हुई है। हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर कस्बे में चर्चाओं का दौर जारी है। यह घटना समाज में गिरती मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक कुरीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;