राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में कार्तिक चौधरी ने जीता रजत पदक
शामली के बनत निवासी युवा कार्तिक चौधरी ने ओडिशा में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चौंपियनशिप में रजत पदक जीता। उन्होंने अपने इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचा और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

शामली। जनपद के बनत निवासी युवा खिलाड़ी कार्तिक चौधरी ने ओडिशा में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। ओडिशा के खुर्दा में 30 मई से 3 जून तक आयोजित पांच दिवसीय जूनियर (बॉयज/गर्ल्स) नेशनल किकबॉक्सिंग चौंपियनशिप में देशभर के 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एवेंजर्स फाइट क्लब के खिलाड़ी कार्तिक चौधरी ने किकबॉक्सिंग के इवेंट में अपने प्रतिद्वंद्वियों को नॉकआउट करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और अपने भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।कार्तिक चौधरी जनपद शामली के बनत गांव के निवासी हैं और वर्तमान में कक्षा 11 के छात्र हैं।
वह पिछले दो वर्षों से एवेंजर्स फाइट क्लब में मार्शल आर्ट का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। क्लब के कोच ऋषभ कान्त शर्मा एवं शिवांश भार्गव ने कार्तिक की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्तिक भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


